पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल के घर फिर से किलकारी गूंजी है। कार्तिक की पत्नी दीपिक पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। इससे पहले 2021 में दीपिका ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया था, जिनका नाम कबीर और जियान रखा था।

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल के घर बेटी हुई

कपल ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन, ‘राहा पल्लीकल कार्तिक’ को परिचित कराते हुए बहुत खुश हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।” इस कपल ने 25 अगस्त, 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की और 2021 में उनके जुड़वां बच्चे हुए।

दिनेश कार्तिक संन्यास ले चुके हैं

दिनेश कार्तिक एक बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे हैं और देश के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेल चुके हैं। कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को निदाहास ट्रॉफी में चैंपियन बनाने के लिए हमेशा याद किया जाता है। वह 2007 टी20 विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम के भी सदस्य रहे हैं। दिनेश का आईपीएल करियर भी शानदार रहा है।

आईपीएल 2025 में आरसीबी के पहली बार मेंटॉर बने

संन्यास के बाद वह बतौर कोच और कमेंटेटर क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में आरसीबी के पहली बार मेंटॉर बने थे, और उसी सीजन आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था। इस बीच, दीपिका ने दुनिया की टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला के तौर पर भारतीय स्क्वैश इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। पद्मश्री से सम्मानित दीपिका कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में पदक जीत चुकी हैं और देश की सम्मानित एथलीटों में से एक हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930