नई दिल्ली। साल 2020 अब कुछ ही दिनों में अलविदा कह जाएगा और अपने पीछे छोड़ जायेगा कोरोना महामारी की दुखद यादें। इसी तरह गुजरने वाला साल बहुत कुछ पीछे छोड़कर आगे बढ़ जायेगा। जाने वाले साल में ऐसा क्या खास रहा जिसे लेकर लोगों में अधिक जिज्ञासा रही, ये गूगल ने बता दिया है। गूगल दुनिया का सबसे चर्चित, पसंदीदा और पॉपुलर सर्च इंजन है। गूगल साल के अंत में सालभर में सबसे ज्यादा सर्च (2020 इयर इन सर्च) की जाने वाली जिज्ञासाओं के बारे में बताया है। गूगल ने भारत के लिए सर्च की गई लिस्ट को जारी किया है। इस लिस्ट में टॉप सर्च से लेकर, टॉपिक्स, इवेंट्स, लोग और जगहों के बारे में बताया गया है। इस लिस्ट में कुछ ऐसी चीजें भी शामिल हैं जो आपको हैरान कर सकती हैं। सबसे बड़ी हैरानी की बात यही है कि इस सर्च इंजन के लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम कहीं नहीं है जबकि सुशांत का केस विदेशों में भी छाया रहा था और इस बारे में कई महीनों तक लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। इसके अलावा, जहां दुनियाभर में ग्लोबल डेटा सर्च में दुनिया कोरोना वायरस के बारे में सर्च कर रही थी तो भारतीय इनसे अलग टॉपिक सर्च कर रहे थे। भारत में आईपीएल को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।
ये रहे टॉप में शामिल
वहीं, टॉप ट्रेंडिंग पर्सनालिटीज के बारे में लोगों ने सबसे ज्यादा जो बाइडेन और अर्नब गोस्वामी का नाम सर्च किया है। इसके अलावा टॉप ट्रेंडिंग फ़िल्मों में नंबर-1 पर दिल बेचारा पर सुरारी पोट्टूर टॉप पर रहे हैं। जबकि वेब सीरीज में भारतीय लोगों ने सबसे ज़्यादा मनी हैस्टऔर दा स्केम के बारे में सर्च किया है। वही, कोरोना वायरस और आईपीएल के अलावा भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के बारे में भी काफी सर्च किया है। इसके अलावा दिल्ली चुनाव और बिहार चुनाव भी काफी सर्च किए गए हैं। इसके साथ ही टॉप ट्रेंडिंग चार्ट में प्रधानमंत्री किसान योजना भी शामिल रही है।
पर्सनालिटी में
जबकिट्रेडिंग पर्सनालिटी में जो बाइडेन के बाद न्यूज़ एंकर अर्नब गोस्वामी का नाम शामिल रहा। इसके बाद फीमेल में कनिका कपूर को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इसके अलावा, एक्टर अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे को भी टॉप सर्च में रहे हैं। वहीँ, भारत में दूसरे अंतरराष्ट्रीय पर्नसनालिटी की लिस्ट में किन जोंग उन के साथ अफग़़ानिस्तान क्रिकेटर रशीद खान का भी नाम लिस्ट में जुड़ा हुआ है।
फिल्म और डिजिटल
दिल बेचारा और तमिल एक्शन फिल्म के अलावा तान्हाजी, शकुंतला देवी और गुंजन सक्सेना की बायोबिक के बारे में भी लोगों ने सर्च किया गया है। गूगल ने कहा है कि ये सर्च क्वेरी ये दर्शाते हैं कि लोग कोरोना वायरस महामारी में वर्क फ्रॉम होम के दौरान ये सर्च कर रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31