कानपुर, यूपी में कानपुर के बिधनू इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। 11 साल की पांचवीं कक्षा की छात्रा सोमवार दोपहर बकरी चराने खेत गई थी। शाम को वह घर नहीं लौटी। मंगलवार को सूचना मिलने पर खेत खोदकर उसका शव बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस क्रूर वारदात के मुख्य आरोपी तीन भाई हैं- सनी, कमल और आशीष। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जज ने उन्हें जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने केस में सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी हैं।

सनी ने कबूला अपराध, रोते हुए बताया सब

जेल जाते समय सनी बहुत रोया। उसने पुलिस को बताया कि मैंने शराब पी ली थी। बच्ची खेत में बकरी चरा रही थी। मैंने उसे 50 रुपये दिए और बिस्कुट-नमकीन लाने को कहा। फिर 300 मीटर दूर खंडहर में ले गया। वहां उसके साथ गलत काम किया। बच्ची रोने लगी और घरवालों को बताने की जिद करने लगी। डर के मारे मैंने उसका गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद करीब एक घंटे तक वहीं बैठा रहा। शराब मैंने शिवगंज से ली थी।

पुलिस ने कैसे पकड़े आरोपी?

पहले पुलिस ने आशीष और कमल को हिरासत में लिया। लेकिन सनी फरार हो गया। बुधवार देर रात पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। अपर पुलिस आयुक्त संकल्प शर्मा ने बताया कि तीनों को जेल भेज दिया गया है। गांव में तनाव देखकर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

पिता भी आरोपी, तलाश जारी

जांच में पता चला कि आरोपियों के पिता गणेश भी साजिश रचने और सबूत मिटाने में शामिल थे। उसका नाम एफआईआर में जोड़ा जाएगा। फिलहाल वह फरार है। सनी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। तीनों के सैंपल एफएसएल लैब भेजे गए हैं, रिपोर्ट से बाकी लोगों की भूमिका साफ होगी। थाना प्रभारी टीबी सिंह ने कहा कि दोनों भाइयों ने सबूत छिपाने और नष्ट करने में मदद की। वे अपराध में शामिल थे या नहीं, यह जांच चल रही है। बच्ची की मौत हो चुकी है, इसलिए कोई सीधा गवाह नहीं बचा।

घर में हुआ था झगड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराध के समय सनी घर में अकेला था। पिता बाहर थे, महिलाएं खेत में काम कर रही थीं। हत्या के बाद दोनों भाई घर आए। शाम को पूरा परिवार आया तो घर में जमकर झगड़ा हुआ। महिलाओं को चुप रहने को कहा गया। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार ने मांग की कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चले और उनकी जमीन सरकार के नाम हो। एसडीएम अनुभव कुमार ने राजस्व टीम को जांच का आदेश दिया। जांच में पता चला कि आरोपियों का ट्यूबवेल और मकान का हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर बना है। खेती वाली जमीन की जांच बाकी है। अगर सरकारी जमीन पर कब्जा मिला तो उसे भी खाली कराया जाएगा। तहसीलदार विनय द्विवेदी ने कहा कि रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।

डॉक्टरों ने भी धिक्कारा

अस्पताल में सैंपल लेते समय डॉक्टरों और स्टाफ ने आरोपियों को खूब फटकारा। एक स्टाफ ने कहा कि सैंपल देने में कराह रहे हो? सोचो छोटी बच्ची को कितना दर्द हुआ होगा। इतना बड़ा गुनाह किया है, भगवान भी माफ नहीं करेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31