What's Hot

रामनगरः उत्तराखंउ में नैनीताल जिले के रामनगर में ईद के अवसर पर जहां पूरे क्षेत्र में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। वहीं, पिरूमदारा क्षेत्र से एक झड़प का वीडियो सामने आया। जहां पिरूमदारा चौकी के ठीक सामने सड़क पर दो पक्षों के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया। इस घटना का वीडियो भी अब सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष किसी मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई और दोनों ही पक्ष एक ही समुदाय से संबंधित बताए जा रहे हैं। जबकि ईद जैसे त्योहार पर आमतौर पर लोग आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देते हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पिरूमदारा चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया और मामले को शांत करवाया, जिससे किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप नहीं करती, तो यह विवाद और भी गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। साथ ही, अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की भी सलाह दी गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31