सर्दियों में ज्यादातर लोगों ओवर लेयर्ड कपड़े पहन लेते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शरीर के खुले हिस्सों में ज्यादा ठंड लगती है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनने के अलावा ऐसी डाइट भी लेनी चाहिए, जिससे कि आपका शरीर गर्म रह सके। आज हम आपको ऐसा ही काढ़ा बता रहे हैं, जिससे शरीर गर्म रहेगा- 

सामग्री- 
2 लौंग, 2 कप पानी, 2 छोटा चम्मच अदरक का रस, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 3-4 तुलसी के पत्ते, चुटकीभर दालचीनी पाउडर। 

विधि-

सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी उबालने के लिए रखें। पानी में उबाल आते ही अदरक का रस और तुलसी की पत्तियां डालकर उबालें। अदरक और तुलसी को अच्छे से उबलने दें। लगभग 3-4 मिनट बाद काली मिर्च पाउडर और लौंग डालें। आंच धीमी कर 2 मिनट तक उबालें और फिर आंच बंद कर दें। तैयार है गर्मागर्म ठंड दूर भगाने वाला काढ़ा. ऊपर से चुटकीभर दालचीनी पाउडर पी जाएं। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31