नई दिल्ली। इस सप्ताह देश में रोजाना दर्ज होने वाले नए केसों की संख्या घटती चली गई जो राहत की बात है। देश में शनिवार को 30,006 नए कोरोना संक्रमण के मामले दर्ज किए गए । जबकि छह दिसंबर को एक दिन के भीतर 36,011 नए केस आए थे। पूरे सप्ताह में कुल 2,18,564 नए केस सामने आए। जिसे मिलाकर देश में संक्रमण के कुल मामले 9,826,775 हो गए। साथ ही, इस सप्ताह देश में संक्रमण के सक्रिय मामले चार लाख के रिकॉर्ड स्तर से घट गए, जिसके बाद अब देश में मात्र 3.66 प्रतिशत ऐसे सक्रिय केस बचे हैं, जिनमें मरीजों का उपचार चल रहा है।

देश में संक्रमण के रोजाना नए मामलों के साथ हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा भी घटा। शनिवार को देश में संक्रमण से 442 मौतें दर्ज हुईं, जिससे देश की मृत्युदर 1.45 प्रतिशत हो गई है। जबकि सात दिन पहले छह दिसंबर को देश में 482 मौतें हुईं। सातों दिन रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी घटा है। अबतक देश में 142,628 मौतें हो चुकी हैं।

दिन ———– नए केस ——मौतें
6 दिसंबर ——- 36,011 —482
7 दिसंबर ——– 32,981 —-391
8 दिसंबर ——-26,567 —– 385
9 दिसंबर ——32,080 —-402
10 दिसंबर —31,521 ——- 412
11 दिसंबर —-29,398 —-414
12 दिसंबर —-30,006 —442
(स्त्रोत : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय)

सात दिन में 11 फीसदी घट गए सक्रिय केस
इस सप्ताह देश में सक्रिय मरीजों की संख्या में 10.76 फीसदी की कमी आयी। छह दिसंबर को देश में 4,03,248 मरीजों का इलाज चल रहा था, जबकि 12 दिसंबर को कुल सक्रिय केस 359,819 दर्ज हुए। यानी इस सप्ताह 43,429 सक्रिय केस घट गए। साथ ही, इस सप्ताह यह भी रिकॉर्ड बना कि भारत में सक्रिय मामलों की संख्या पांच महीने बाद घटकर न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। दुनिया में सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना केसों की सूची में भारत की स्थिति में भी सुधार आया। अब भारत इस सूची में नौवें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया के कुल सक्रिय केसों में भारत की हिस्सेदारी मात्र 1.78 प्रतिशत रह गई है। शनिवार को देश की रिकवरी रेट 94.89 प्रतिशत दर्ज की गई।

चिंताजनक : इस सप्ताह 9 फीसदी कम जांच हुईं
पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह 8.96 फीसदी कम जांचें हुईं। पिछले सप्ताह 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक कुल 74,82,772 नमूनों की जांच हुई थी। जबकि इस सप्ताह छह दिसंबर से 12 दिसंबर तक कुल 68,11,887 जांच ही हुई। यानी इस सप्ताह 6,70,885 कम जांच हुई। गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को देश में 14.42 लाख नमूनों की जांच हुई थी, तब से आज तक लगातार रोजाना होने वाली जांचों की संख्या घटती जा रही है। इसके अलावा, इस सप्ताह हर दिन होने वाली जांचों का आंकड़ा देखें तो पता लगता है कि जांचों की संख्या सतत नहीं है। अब देश में पॉजिटिविटी रेट 2.8 प्रतिशत है।

दिन — जांचें
6 दिसंबर — 11,01,063
7 दिसंबर — 8,01,081
8 दिसंबर — 1026399
9 दिसंबर — 1022712
10 दिसंबर — 922959
11 दिसंबर — 872497
12 दिसंबर — 10,65176
(स्त्रोत : आईसीएमआर )

पांच राज्यों में बढ़ रहे मरीज
देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। यहां शनिवार को 1407 सक्रिय मामले थे। इसके बाद उत्तराखंड, तेलंगाना, बिहार और मणिपुर ऐसे चार राज्य हैं जहां मरीज बढ़ते जा रहे हैं।

13 राज्यों में राष्ट्रीय औसत से ज्यादा मौतें
पंजाब में केस फैटेलिटी रेट यानी दर्ज संक्रमित मामलों में मौत का प्रतिशत 3.17 प्रतिशत है जो कि देश में सर्वाधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र में 2.57% दर से मौतें हो रही हैं, जबकि गुजरात में 2.23% मृत्युदर है। इन राज्यों को मिलाकर देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां मृत्युदर, राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश की मृत्युदर 1.45 प्रतिशत है।

इस सप्ताह दुनिया में भारत की स्थिति —
9वां देश बन गया सक्रिय केस के मामले में भारत, दुनिया में।
3 नंबर पर बना हुआ है दुनिया में मृत्युदर के मामले में भारत।
2 नंबर पर है कोरोना के कुल संक्रमण के मामले में भारत।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31