इंटरनेशनल डेस्क: न्यूयॉर्क के LaGuardia एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। कनाडा के मॉन्ट्रियल से आ रही एयर कनाडा एक्सप्रेस की CRJ-900 फ्लाइट की रनवे पर एक फायर इंजन से टक्कर हो गई। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है।
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट FlightRadar24 के मुताबिक, यह हादसा एयरपोर्ट के रनवे 4 पर हुआ, जब विमान लैंड कर रहा था। टक्कर के बाद एयरपोर्ट पर तुरंत रेस्क्यू और इवैक्युएशन ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।



















