तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच मिडिल ईस्ट में युद्ध को चलते हुए नौ महीने का समय होने वाला है, लेकिन अभी तक ये युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है।

ईरान के सर्वोच्च नेता के एक वरिष्ठ सलाहकार ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने एक और हमला किया, तो तेहरान युद्ध को हिंद महासागर तक बढ़ा सकता है।

ईरान की अमेरिका को सख्त चेतावनी

फार्स समाचार एजेंसी ईरान के सर्वोच्च नेता याह्या रहीम सफवी का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में रहीम सफवी ने कहा, ‘चूंकि संघर्ष फारस की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से लाल सागर तक फैल गया है, इसलिए यह संभव है कि और अधिक युद्ध होने पर यह मोर्चा और भी आगे बढ़े और हिंद महासागर और शायद उससे भी आगे तक पहुंच जाए।’

ईरान की तरफ से ये बात ऐसे समय में कही गई है, जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम सीमा पर पहुंच गया है। होर्मुज से लाल सागर तक जहाजों की आवाजाही पर ब्रेक लगा हुआ है।

ईरानी अधिकारियों ने बार-बार चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से कोई भी नई सैन्य कार्रवाई होने पर पूरे क्षेत्र में अमेरिकी हितों और संपत्तियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930