शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने मत्स्य जीव सहकारी समिति बनाने के नाम पर कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक मत्स्य निरीक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुवाया थानाक्षेत्र के शैदपुर गांव के राजेश कुमार मत्स्य जीव सहकारी समिति का गठन करने के लिए मत्स्य निरीक्षक पूरन लाल से मिले थे जिस पर पूरन लाल ने 10,000 रुपये रिश्वत की मांगी थी। 

द्विवेद्वी के अनुसार राजेश कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में इसकी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सोमवार को तहसील दिवस के दौरान बाहर पूरन लाल को टीम ने तिलहर से रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि टीम द्वारा थाने में इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031