What's Hot

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले सभी टीमों के कप्‍तानों के साथ बैठक कर नियमों को लेकर निर्देश जारी किए हैं। सभी कप्‍तानों को साफ तौर पर बताया गया है कि कैच तभी मान्य होगा, जब फील्डर का गेंद और अपने शरीर दोनों पर पूरी तरह से कंट्रोल हो और उसके बाद ही वह जश्न मनाए। खेलने की शर्तों के क्लॉज 33.3 के अनुसार, कैच लेने की प्रक्रिया तब शुरू मानी जाएगी, जब गेंद पहली बार फील्डर के शरीर के संपर्क में आती है और यह तब खत्म मानी जाएगी, जब फील्डर का गेंद और अपनी मूवमेंट दोनों पर पूरी तरह से कंट्रोल हो जाता है।

सख्ती से लागू होगा नियम

यह नियम हालांकि कोई नया नहीं है, लेकिन बीसीसीआई ने बुधवार को कप्तानों के साथ हुई मीटिंग में इसके महत्व पर जोर दिया। अधिकारियों ने कई वीडियो क्लिप दिखाए, जिनमें हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप के उदाहरण भी शामिल थे, जहां पूरी तरह से कंट्रोल न होने के कारण कैच को अमान्य घोषित कर दिया गया था। बोर्ड का संदेश साफ था, कि अब इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ और एलीट अंपायर नितिन मेनन ने 90 मिनट के इस सेशन के दौरान इस विषय पर बात की।

जारी रहेगा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ रूल

बैठक में इस बात की भी पुष्टि की गई कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम कम से कम एक और सीजन तक लागू रहेगा और अभी इसकी समीक्षा करने की कोई तत्काल योजना नहीं है। कुछ खिलाड़ियों के चिंता जताए जाने के बावजूद बीसीसीआई और आईपीएल अधिकारियों ने यह साफ कर दिया कि यह नियम कम से कम 2027 सीजन तक जारी रहेगा।

अक्षर पटेल ने की थी आलोचना

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इस नियम की खुले तौर पर आलोचना करते हुए कहा था कि मुझे यह नियम पसंद नहीं है, क्योंकि मैं एक ऑलराउंडर हूं। पहले, आप बैटिंग और बॉलिंग, दोनों के लिए एक ऑलराउंडर को चुनते थे। लेकिन, इस नियम के कारण अब टीमें स्पेशलिस्ट खिलाड़ियों को ज्‍यादा पसंद करती हैं।

ऑलराउंडरों के विकास में बाधा डाल रहा ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम

क्रिकेट जगत में यह धारणा बढ़ती जा रही है कि यह इम्‍पैक्‍ट प्‍लेयर नियम ऑलराउंडरों के विकास में बाधा डाल सकता है। हालांकि, अधिकारियों ने संकेत दिया कि इस नियम की कोई भी औपचारिक समीक्षा 2027 सीजन के बाद ही की जाएगी। बैठक में शामिल हुए एक फ्रेंचाइजी प्रतिनिधि ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस पर चर्चा हुई और हम सभी को यह साफ तौर पर बता दिया गया कि ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ नियम कम से कम दो और सीजन तक लागू रहेगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31