पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के 16वें संस्करण (Hockey World Cup 2026) का आगाज शनिवार से हो गया है, जिसकी मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड संयुक्त रूप से कर रहे हैं. भारत पूल डी में है, जहां उसने पहले मैच में वेल्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की. स्वतंत्रता दिवस के दिन हुए इस मुकाबले में संजय ने आठवें मिनट में पहला गोल दागकर बढ़त दिलाई थी, अगले 3 मिनट के अंदर हरमनप्रीत ने भारत के लिए दूसरा गोल कर दिया. इसके बाद उन्होंने 43वें मिनट में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया, वेल्स की तरफ 56वें मिनट में एक गोल आया लेकिन इसके बाद कोई गोल नहीं हो सका और भारत इस मैच को जीत गया. अब भारत का अगला मैच इंग्लैंड के साथ है.

भारतीय हॉकी टीम का अगला मैच कब है?

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच इंग्लैंड के साथ 17 अगस्त को है. ये मैच एम्स्टेलवीन में होगा, जो शाम 6:30 बजे से शुरू होगा. हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच अभी तक 9 मैच हुए हैं. 1994 के बाद भारत इंग्लैंड से वर्ल्ड कप में नहीं जीत पाया है. 

भारतीय हॉकी बनाम इंग्लैंड हॉकी हेड टू हेड (वर्ल्ड कप में)

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के बीच 9 मैच हुए हैं, जिसमें से 4 इंग्लैंड और 3 भारत ने जीते हैं. लेकिन भारत ने अपना आखिरी मैच 1994 में जीता था. 1975 में दोनों पहली बार वर्ल्ड कप में भिड़ी, जहां भारत ने 2-1 से जीत दर्ज की. इसी संस्करण भारत ने वर्ल्ड कप खिताब जीता था.

इसके बाद 1978 में भारत बनाम इंग्लैंड मैच ड्रा हुआ, 1982 में भारत ने 4-2 से जीत दर्ज की। 1994 में 1-0 से हराया. लेकिन इसके बाद कहानी पलट गई. 2002 में इंग्लैंड ने भारत को 3-2 से, 2006 में 3-2, 2010 में 3-2 से और 2014 में 2-1 से हराया.

मैच का लाइव प्रसारण कहां?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर हो रहा है. लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर हो रही है.

पूल स्टेज में भारत का आखिरी मैच पाकिस्तान के साथ 19 अगस्त को है. बता दें कि इंग्लैंड पहले मैच में पाकिस्तान को 4-1 से हराकर आ रही है. ऐसे में भारत बनाम इंग्लैंड मैच रोमांचक और महत्वपूर्ण होगा

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930