लुधियाना (: आठ साल पुराने हत्या की कोशिश के मामले में कुख्यात कैटेगरी-B गैंगस्टर और ड्रग लॉर्ड पंकज राजपूत को थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। उक्त केस में कोर्ट ने आरोपी को पहले ही भगोड़ा घोषित किया हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, पंकज राजपूत का क्राइम ग्राफ काफी लंबा है और उस पर करीब 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, लुधियाना पुलिस उसे 15 मार्च को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी, लेकिन अब पुराने खूनी खेल की परतों को खोलकर उसे कड़ी सजा दिलाने की तैयारी है। याद रहे कि बीती 11 फरवरी को जब दिल्ली पुलिस ने लुधियाना के जमालपुर इलाके में सर्जिकल स्ट्राइक कर पंकज को उठाया था।

बस्ती जोधेवाल के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पंकज के खिलाफ 5 मई 2018 को जानलेवा हमले का केस दर्ज हुआ था। पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक 21 वर्षीय नौजवान पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए थे। हमले की वजह यह थी कि पीड़ित ने अपने दोस्त पर हुए एक पुराने हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ गवाही देने की हिम्मत जुटाई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए पंकज ने उसे लहूलुहान कर मरने के लिए छोड़ दिया था और तब से ही वह पुलिस को छका रहा था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु अब यह है कि इतने सालों तक कौन से ‘रसूखदार’ लोग इस गैंगस्टर को पनाह दे रहे थे और फरार रहने के दौरान वह किन-किन काले धंधों को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में पंकज के नेटवर्क से जुड़े कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930