Road Accident: एक ओर जहां अमन कुमार के घर पर उसके जन्मदिन के जश्न की तैयारियां चल रही थीं, वहीं दूसरी ओर नियति ने कुछ और ही लिख रखा था. रविवार 29 मार्च को जमशेदपुर के बारीडीह निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमशेदपुर-रांची नेशनल हाईवे पर हुआ. मृतक अमन कुमार (23) और विकास रजक (22) अपने दोस्त कप्तान शर्मा के साथ बाइक पर सवार होकर जन्मदिन मनाने के लिए तमाड़ स्थित प्रसिद्ध देउड़ी मंदिर जा रहे थे.

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली जान

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमन और विकास एक ही बाइक पर सवार होकर मंदिर की ओर बढ़ रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला. बाइक कप्तान शर्मा चला रहा था, जिसे हल्की चोट आई है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

खुशियों वाले घर में पसरा सन्नाटा

मृतकों में अमन कुमार एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी थे, जबकि विकास रजक बजाज फाइनेंस में कार्यरत थे. दोनों बारीडीह के ही रहने वाले थे और गहरे दोस्त थे. इस खबर के पहुंचते ही बारीडीह इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जो सुबह तक अपने लाडलों के जन्मदिन की खुशियां मनाने की योजना बना रहे थे.

चांडिल क्षेत्र में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

हादसों के लिहाज से चांडिल का यह क्षेत्र खतरनाक साबित हो रहा है. गौरतलब है कि जून 2024 में भी इसी तरह की एक दुखद घटना सामने आई थी, जब रतिक्रांत दास नामक युवक की बर्थडे पार्टी से लौटते समय बाइक फिसलने से मौत हो गई थी. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930