उत्तर प्रदेश श्रावस्ती। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महमूद आलम नईमी पर शुक्रवार को दिन में मामूली से विवाद में जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान उनके ऊपर फायरिंग भी की गई। खून से लथपथ महमूद आलम नईमी को गंभीर हालत में सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

पूर्व चेयरमैन महमूद आलम नईमी शुक्रवार को दिन में इकौना कस्बे में दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान लाठी-डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर 12-15 लोग उनके पास पहुंचे और लाठी-डंडे और हाकी से उनकी जमकर पिटाई की।

पिटाई के बाद बाहर निकलते समय आरोपितों ने फायरिंग भी की। खून से लथपथ गंभीर हालत में महमूद आलम नईमी को सीएचसी इकौना में कराया भर्ती गया है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों बाइक टकराने के मामूली विवाद में पूर्व चेयरमैन ने एक के पक्ष में बोला था। इससे दूसरा पक्ष नाराज था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30