देसी कंपनी Lava एक बार फिर बजट सेगमेंट में नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro 4G लेकर आ रही है. कंपनी ने मॉडल के लॉन्च डेट और फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है. यह नया मॉडल स्मूद डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 4G कनेक्टिविटी के साथ लेटेस्ट Android 15 के साथ लॉन्च होने वाला है. खास बात यह है कि कंपनी इसमें बिना किसी BLOATWARE (स्मार्टफोन में पहले से इंस्टॉल अनावश्यक ऐप्स/सॉफ्टवेयर) के क्लीन एक्सपीरियंस देने का दावा कर रही है. अगर आप कम कीमत में घर के लिए एक बैलेंस्ड स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो यह मॉडल आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

कब होगा लॉन्च?

लावा का नया मॉडल Lava Bold N2 Pro 4G भारत में 31 मार्च 2026 यानी कल ही लॉन्च होने वाला है. यह मॉडल फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव होगा. यानी कंपनी के ऑफिशियल साइट के अलावा यह मॉडल बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होगा. फ्लिपकार्ट पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां मॉडल के कुछ फीचर्स रिवील कर दिए गए हैं.

Lava Bold N2 Pro 4G दो कलर Aurora Gold और Eclipse Gray ऑप्शन्स में पेश किया जाएगा. फोन का डिजाइन सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक वाला है, जिसमें बड़ा कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आएगा. लॉन्च के समय अन्य वेरिएंट्स भी आ सकते हैं.

कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स

Lava Bold N2 Pro 4G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है. हालांकि, अन्य कैमरों (जैसे सेल्फी कैमरा) की जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

इसमें 5,000mAh बैटरी, USB Type-C चार्जिंग और IP54 रेटिंग (डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंट) जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

खास बात

Lava Bold N2 Pro 4G उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो कम बजट में क्लीन Android एक्सपीरियंस और 120Hz डिस्प्ले चाहते हैं. इसकी कीमत का खुलासा लॉन्च के समय किया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31