उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर जबरन पैसे वसूलने का मामला सामने आया है। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी सुपद मंडल इस घटना का शिकार बने। आरोपियों ने दोस्ती का जाल बिछाकर उन्हें श्मशान घाट बुलाया और फिर घर ले जाकर ब्लैकमेल किया।

दोस्ती का जाल बिछाया

व्यापारी सुपद मंडल के अनुसार, एक युवती ने कई दिनों तक फोन पर उनसे संपर्क बनाए रखा। वह लगातार बातें करती रही और धीरे-धीरे उनके भरोसे को जीत लिया। 27 मार्च को युवती ने फुलसुंगा श्मशान घाट के पास मिलने के लिए बुलाया। सुपद मंडल जब वहां पहुंचे तो युवती उन्हें अपने घर ले गई। घर पहुंचते ही पहले से मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और बंधक बना लिया।

कपड़े उतारकर वीडियो बनाया

आरोप है कि आरोपियों ने व्यापारी के कपड़े उतार दिए, उन पर मारपीट की और उनका नंगा वीडियो बना लिया। इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने सुपद मंडल से ५ लाख रुपये की मांग की। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो झूठा दुष्कर्म का केस उन पर लगा दिया जाएगा। पीड़ित डर के मारे सहम गए।

वसूली की गई

डर के चलते सुपद मंडल ने अपने परिचित के जरिए कुछ पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। बाद में उन्होंने नकद पैसे भी आरोपियों को दिए। लेकिन आरोपियों की लालच खत्म नहीं हुआ। वे लगातार फोन करके और अधिक पैसे मांगते रहे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बार-बार धमकाया कि अगर पुलिस में शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे और झूठा केस भी दर्ज करा देंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031