कुरुक्षेत्र –  इस्माइलाबाद क्षेत्र में देर रात हमलावरों ने थार से कुचल कर युवक की हत्या दी। बताया जा रहा है कि युवक शादी में शामिल होने के लिए आया था, जहां हमलावरों की युवक से DJ पर कहासुनी हुई थी। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां के साहिल के रूप में हुई है, जो कि करीब एक माह पहले ही अमेरिका से आया था।

शैमिन पंजरथ गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी, ठसका रोड, इस्माइलाबाद ने पुलिस को बताया कि उनका साला साहिल कुमार खेड़ी शीशगरां शादी के प्रोग्राम में शामिल होने आया था। प्रोग्राम में उनकी ही कॉलोनी का दीपांशु धवन डीजे पर डांस कर रहा था। डीजे पर गाने को लेकर दीपांशु और साहिल कुमार के बीच थोड़ी बहस हुई, जिसे दोनों पक्षों ने समझा दिया। प्रोग्राम चलता रहा। लेकिन रात 12:40 बजे साहिल कुमार, शैमिन पंजरथ, सिमरदीप सिंह, रमन नागपाल और विपुल बजाज चम्मू चौक पर खड़े थे। तभी सामने से काली थार कार आई और पूरी तेजी से साहिल कुमार को टक्कर मार दी। 

दीपांशु धवन ने गाड़ी रोकी, शीशा नीचे किया। शैमिन ने पूछा कि क्यों बंदा मारना है क्या। दीपांशु ने जवाब दिया, “अच्छा बच गया” और फिर गाड़ी पीछे करके दोबारा साहिल कुमार पर चढ़ा दी। इसके बाद वह भाग गया। गाड़ी में दीपांशु के साथ उसकी बहन रिम्पा हवन और उसकी मां (पीछे की सीट पर) भी थीं। उनको घायल अवस्था में अम्बाला के प्राइवेट अस्पताल ले गए, यहां साहिल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, थाना इस्माइलाबाद के SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिवांशु के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 109(1) के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अम्बाला शहर के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031