नगरोटा – जम्मू-कश्मीर के जिला जम्मू के नगरोटा क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, पांच बच्चे तवी नदी में नहाने के लिए गए थे, जिनमें से तीन बच्चे नहाते समय तेज बहाव में बहकर डूब गए। घटना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया और रात के समय ही एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीमों ने काफी देर तक बच्चों की तलाश की, लेकिन अंधेरा बढ़ने के कारण देर रात रेस्क्यू अभियान को अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।
आज सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही सर्च ऑपरेशन दोबारा शुरू कर दिया गया है। राहत और बचाव दल पूरी ताकत के साथ लापता बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं, जबकि पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।



















