झारखंड के दुमका में सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में मानवाधिकार विषय पर एक वेबिनार आयोजित किया गया। इस दौरान, कई बार अश्लील वीडियो और तस्वीरों का कोलाज स्क्रीन पर चलने लगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार अज्ञात शरारती तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। प्रशासन ने आरोपी की पहचान कर ली है और पुलिस कार्रवाई के लिए शिकायत की है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने गुरुवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित एक वेबिनार में कम से कम आधा दर्जन बार अश्लील वीडियो चलाने की शिकायत की है। अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। प्रशासन ने एसपी से अनुरोध किया है कि अश्लील फोटो शेयर करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले में पुलिस को एक शिकायती पत्र भी सौंपा है। बता दें कि इस मामले में वेबिनार पूरा होने के बाद, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इस अश्लील हरकत के बारे में पुलिस को लिखित और शिकायत करने का फैसला किया। एसपी अंबर लकड़ा ने मीडिया को बताया कि विश्वविद्यालय से एक लिखित शिकायत मिली है। क्षेत्र के थाना प्रभारी को कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
वेबिनार के दौरान अचानक सबका सिर शर्म से झुक गया, वो भी 1 नहीं 6 बार…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















