BJP Candidate list, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी चौथी उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 13 नामों की घोषणा की गई है, साथ ही मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) सीट से पहले घोषित उम्मीदवार का नाम भी बदल दिया गया है। अब इस सीट से दालिम रॉय भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा की चौथी लिस्ट

भाजपा की नई सूची के अनुसार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से निम्नलिखित नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया गया है-

  • सिताई से — आशुतोष वर्मा
  • नाटाबाड़ी से — गिरिजा शंकर रॉय
  • बागडा से — सोमा ठाकुर
  • मगराहाट पूर्व से — उत्तम कुमार बनिक
  • फालटा से — देबांगशु पांडा
  • सोनारपुर उत्तर से — देबाशीष पाठक
  • हावड़ा दक्षिण से — श्यामल हाती
  • पंचला से — रंजन कुमार पॉल
  • चंडीपुर से — पीयूष कांति दास
  • गारबेटा से — प्रदीप लोढ़ा
  • मेमारी से — मानव गुहा
  • बाराबनी से — अरिजीत रॉय

मैनागुड़ी सीट का उम्मीदवार बदला

पहले भाजपा ने मैनागुड़ी (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र से एक अन्य प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब पार्टी ने नाम में बदलाव कर दालिम रॉय को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह बदलाव चुनावी रणनीति के मद्देनज़र किया गया माना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री की पत्नी

नवीन सूची में दो खास नाम भी शामिल हैं जिनमें सोमा ठाकुर शामिल है। जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर की पत्नी हैं, को उत्तर 24 परगना जिले के बागड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेता संतोष पाठक को कोलकाता के चौरंगी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

भाजपा की चुनावी तैयारी तेज

भाजपा द्वारा जारी यह चौथी सूची यह दर्शाती है कि पार्टी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और वोट बैंक रणनीति के अनुरूप उम्मीदवारों का चयन कर रही है। मैनागुड़ी सीट पर उम्मीदवार बदलना भी इसी नजरिये से एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031