गांधीनगर, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…आज पहली बार आजादी की लड़ाई के इतिहास को भी समग्र रूप में सामने लाने के लिए सार्थक कार्य हुए हैं…हम सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ चल रहे हैं और यही मंत्र विकसित भारत के विजन की आत्मा है…”

महावीर जयंती मेरे लिए शुभ है: नरेंद्र मोदी

कोबा तीर्थ में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महावीर जयंती के अवसर को खुद के लिए विशेष बताया। उन्होंने कहा कि महावीर जयंती के मौके पर मैं भव्य भूतकाल और संस्कृति के दर्शन से जुड़ा यानी जड़ों से जुड़ा अब आगे दूसरा कार्यक्रम साणंद में हैं जहां मैं साणंद जगत यानी दुनिया से जुड़ने वाले कार्यक्रम का हिस्स बनूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि संस्कृति को बचाने और चिप निर्माण यानी सेमीकंडक्टर प्लांट का शुभारंभ आधुनिक पहल है। ये दोनों कार्य भारत और गुजरात की धरती पर हो रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि यह जड़ों से जुड़ने के जग से जुड़ने का सफर है। उन्होंने जय जिनेंद्र के संबोधन के साथ अपनी बात खत्म की।

नव संकल्पों के साथ बताया 10वां संकल्प

कोबा तीर्थ में सम्राट सम्प्रति म्यूजियम का शुभारंभा करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत विरासत महोत्सव को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने जैन मुनियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उन्होंने नवसंकल्प भी याद दिलाए। पीएम मोदी ने कहा कि इस संग्रहालय में अधिक से अधिक लोग यहां आएं और संग्रहालय को देखें।

  • पानी बचाने
  • एक पेड़ मां
  • स्वच्छता का मिशन
  • वोकल फॉर वोकल
  • देश दर्शन
  • नैचुरल फॉर्मिंग
  • हेल्दी लाइफस्टाइल
  • योग और खेल से जुड़ने
  • गरीबों की सहायता संकल्प

पीएम मोदी ने कहाकि 10वां संकल्प आप सभी ने जोड़ लिया है। यह संकल्प है। विरासत को बचाने का संकल्प।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031