कोरोना संक्रमित होने से हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है. उन्हें पीजीआई रोहतक से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल भेजा गया है. इससे पहले अंबाला हॉस्पिटल से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था. अनिल विज के फेफड़े में इंफेक्शन है. बता दें कि 20 नवंबर को अनिल विज ने कोरोना की वैक्सीन कोवैक्सीन लिया था. 5 दिसंबर को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वे वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय को सफाई देनी पड़ी थी. अनिल विज को भारत बायोटेक और ढ्ढष्टरूक्र की ओर से विकसित की जा रही कोवैक्सीन की डोज दी गई थी. बाद में खुद अनिल विज ने कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें पहले ही बता दिया था कि कोरोना का टीका दूसरा डोज लेने के लगभग 14 दिन बाद से काम करना शुरू करता है. कोरोना का दूसरा डोज पहले डोज के 28 दिन बाद लगाई जाती है और फिर 14 दिन बाद ही शरीर में एंटीबॉडीज डेवलप होते हैं. तभी कोरोना से सुरक्षा मिल पाती है. यानी कि इस पूरी प्रक्रिया में 42 से 45 दिन का वक्त लगता है. इसके बीच में वैक्सीन से कोई सुरक्षा नहीं है. यही वजह है कि 20 नवंबर को कोरोना वैक्सीन लेने के बाद 5 दिसंबर को अनिल विज कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. अनिल विज ने कहा था कि वैक्सीन लेने के बाद भी वह एहतियात बरत रहे थे, बावजूद इसके कोरोना की चपेट में आ गए.
बड़ी खबर: कोरोना से स्वास्थ्य मंत्री की तबीयत बिगड़ी, ले चुके हैं वैक्सीन ट्रायल की डोज
Related Posts
Add A Comment


















