भारत में दुनिया की सबसे बड़ी जनगणना दो चरणों में शुरू होनी जा रही है. देशभर में पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होगा. देश की राजधानी दिल्ली में पहला चरण 16 अप्रैल से लेकर 15 मई तक आयोजित किया जाएगा. इसमें दिल्ली कैंट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र होंगे. वहीं दूसरा चरण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा. यह चरण 16 मई से 15 जून तक आयोजित होगा.
16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर यह प्रक्रिया 15 जून तक जारी रहेगी. पहली बार जनगणना डिजिटल रूप से आयोजित की जाएगी और पहली बार स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध होगा. स्व-गणना एक सुरक्षित वेब-आधारित सुविधा है जिसके माध्यम से उत्तरदाता घर-घर सर्वेक्षण से पहले 16 भाषाओं में अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं.
स्मार्टफोन के जरिए डेटा इकट्ठा करेंगे अधिकारी
गणनाकर्ता अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे डेटा इकट्ठा और जमा करेंगे. डेटा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं. देश भर में 2027 की जनगणना में 30 लाख से अधिक गणनाकर्ता, पर्यवेक्षक और अन्य अधिकारी शामिल होंगे.
यह 33 सवाल पूछेंगे गणनाकर्ता
- मकान नंबर क्या है?
- मुखिया का मोबाइल नंबर
- घर में गैस कनेक्शन है?
- रेडियो या ट्रांजिस्टर है?
- खाना पकाने का मुख्य ईंधन क्या है?
- लैपटॉप या कंप्यूटर आपके पास है?
- घर में टीवी मौजूद है?
- इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध है या नहीं?
- कार, जीप, वैन में से आपके पास क्या है?
- मुख्य अनाज क्या है?
- टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्ट फोन में से क्या है?
- साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल है या नहीं?
- भवन नंबर या जनगणना नंबर क्या है?
- मकान के फर्श में इस्तेमाल प्रमुख सामग्री. यानी कि फर्श सीमेंट का है, ग्रेनाइट है, मार्बल है?
- मकान के दीवार में क्या सामग्री इस्तेमाल की है?
- मकान की छत में क्या सामग्री इस्तेमाल की है?
- मकान का इस्तेमाल
- मकान की हालत
- परिवार क्रमांक
- परिवार के सदस्यों की संख्या कितनी है?
- परिवार के मुखिया का नाम क्या है?
- परिवार के मुखिया का लिंग क्या है?
- जाति, सामान्य, अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी कौन सी जाति से हैं?
- मकान के स्वामित्व की स्थिति क्या है?
- मकान में कमरों की संख्या कितनी है?
- विवाहित दंपतियों की संख्या कितनी है?
- पेयजल का सोर्स क्या है?
- पेयजल की उपलब्धता है या नहीं?
- बिजली का सोर्स क्या है?
- शौचालय की उपलब्धता है या नहीं?
- शौचालय का प्रकार क्या है?
- गंदे पानी की निकासी है या नहीं?
- स्नानघर की उपलब्धता है या नहीं?
इन सभी सवालों के जवाब गणनाकर्ता को घर के मुखिया द्वारा दिए जाएंगे.



















