अमरोहा: उत्तर प्रदेश के अमरोहा देहात क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। शादी की तैयारियों में जुटे एक किसान परिवार को उस वक्त झटका लगा, जब उनकी बेटी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरा खेल रच दिया।

बारात से पहले ही बदल गई कहानी
परिवार में खुशियों का माहौल था। 5 अप्रैल को बेटी की बारात आनी थी और घर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। लेकिन 29 मार्च की रात सब कुछ अचानक बदल गया।

खाने में मिलाया गया नशीला पदार्थ
आरोप है कि युवती के प्रेमी और उसके साथी ने घर पहुंचकर खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। देर रात जब घर में कोई हलचल नहीं दिखी, तो पड़ोसियों को शक हुआ।

अचेत मिले सभी लोग, अस्पताल में भर्ती
पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो सभी लोग बेसुध पड़े थे। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जब परिवार को होश आया, तो उनकी बेटी घर में नहीं थी। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31