तिरुवनंतपुरम: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और कल्याणकारी उपायों का एक मिला-जुला पैकेज पेश किया। चुनावी घोषणापत्र में केरल में एक एम्स स्थापित करने, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो रेल परियोजनाएं शुरू करने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक एक हाई-स्पीड कॉरिडोर लागू करने का वादा किया गया है। आश्वासनों में गरीब परिवारों के लिए सालाना दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर महीने प्रति घर 20 हजार लीटर मुफ्त पीने का पानी और पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपए करना शामिल है।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जारी किया घोषणापत्र
इसके अलावा बीजेपी के घोषणापत्र में देवस्वम बोर्डों का पुनर्गठन करने और सबरीमाला सोने की तस्करी मामले में सीबीआई जांच शुरू करने का भी संकल्प लिया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने यह घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी ने ‘यही बदलाव है, यही विकसित केरल है’ प्रचार गीत भी रिलीज की। इस अवसर पर केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

पूजा स्थलों की रक्षा का वादा
बीजेपी ने लोगों की आस्था और पूजा स्थलों की रक्षा का वादा किया है। बीजेपी के घोषणा पत्र में सबरीमाला, गुरुवायूर और अन्य सभी पूजा स्थलों की रक्षा करने का वादा किया गया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि हम भ्रष्टाचार और धार्मिक अनुष्ठानों में सरकारी दखल को खत्म करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इन स्थलों का प्रबंधन भक्तों के हाथों में ही रहे।

3000 रुपए पेंशन देने का वादा
70 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक, गरीब परिवारों की सभी महिला मुखियाओं और विधवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपए की पेंशन देने का भी वादा किया गया है। गरीब और बीपीएल परिवारों की हर महिला को ‘भक्ष्य-आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ देने का वादा है। इसमें हर महीने 2,500 रुपए का रिचार्ज होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल दवा की दुकानों और किराने की दुकानों पर किया जा सकेगा।

सस्ती बिजली देने का वादा
हर घर को बिना रुकावट और सस्ती बिजली देने का वादा किया गया। इसमें ‘पीएम सूर्य घर’ वाले परिवारों के लिए खास सब्सिडी भी शामिल है। सभी गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा है। एक एलपीजी सिलेंडर ओणम के दौरान और दूसरा क्रिसमस के दौरान देने का वादा है।

सभी घरों को मुफ्त पानी की सप्लाई
बीजेपी ने सभी घरों को मुफ्त पानी की सप्लाई देने की भी बात कही गई है। साथ ही केरल के सभी जल स्रोतों का जीर्णोद्धार और संरक्षण करने का भी वादा किया है। तिरुवनंतपुरम को कन्नूर से जोड़ने वाला एक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क बनाने की बात कही गई है।

फिर शुरू करेंगे निलंबूर-नंजनगुड रेलवे प्रोजेक्ट
बीजेपी का कहना है कि हम निलंबूर-नंजनगुड रेलवे प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करेंगे और तेजी से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही त्रिशूर-गुरुवायूर लाइन को तिरूर तक बढ़ाएंगे, जिससे केरलम में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विझिंजम बंदरगाह के आस-पास विश्व-स्तरीय लॉजिस्टिकल और औद्योगिक ढांचा विकसित करने का वादा किया गया। बीजेपी ने कहा कि इससे बंदरगाह-आधारित विकास का पूरा लाभ केरलम को मिल सकेगा।

बेरोजगारी को खत्म करने का वादा
केरलम के सभी नगर निगमों में जरूरी मेट्रो कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने का भी बीजेपी का वादा है। रोजगार से जुड़ी ग्रांट के जरिए राज्य के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों का पुनरुद्धार करके बेरोजगारी को खत्म करने का वादा है। केरल के टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को बढ़ाकर स्किल्ड मलयाली युवाओं के लिए जॉब्स में क्रांति लाने की भी बात कही गई है।

केरल के एजुकेशन इकोसिस्टम को टैलेंट हब में बदलने का वादा
इसके साथ ही 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क ऑप्शनल इंग्लिश मीडियम एजुकेशन का वादा है। हर ग्राम पंचायत, म्युनिसिपैलिटी और म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में क्लास 12 तक फ्री, जरूरी और अच्छी क्वालिटी की एजुकेशन मिलेगी, जिसमें इंग्लिश मीडियम एक ऑप्शन होगा। बीजेपी ने केरल के एजुकेशन इकोसिस्टम को टैलेंट हब में बदलने का भी वादा किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031