सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ब्रिटिश शख्स अपनी भारतीय पत्नी की 89 वर्षीय परदादी से बेहद सम्मान के साथ मिलता नजर आता है।

इस वीडियो ने यह साबित कर दिया कि प्यार और सम्मान की कोई भाषा नहीं होती। कॉनर और मृत्तिका नामक कपल द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण सा इशारा भी दिलों को जोड़ सकता है, भले ही भाषा और संस्कृति अलग क्यों न हो।

सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक ब्रिटिश शख्स अपनी भारतीय पत्नी की 89 साल की परदादी से मिलते हुए नजर आता है, और उसका एक छोटा सा जेस्चर लोगों का दिल जीत लेता है. यह वीडियो इंस्टाग्राम पेज @the.brit.bong.diary पर शेयर किया गया है, जिसे कपल Conor और Mrittika चलाते हैं.

वीडियो में दिखता है कि जब Conor अपनी पत्नी की परदादी से मिलता है, तो दोनों के बीच कोई कॉमन भाषा नहीं होती. इसके बावजूद वह भारतीय परंपरा निभाते हुए झुककर उनके पैर छूता है और आशीर्वाद लेता है. परदादी भी उसे प्यार से आशीर्वाद देती हैं. यह पल इतना सच्चा और भावुक होता है कि देखने वालों की आंखें नम हो जाती हैं.

वीडियो पर लिखा टेक्स्ट इस पल को और खास बना देता है. मेरे ब्रिटिश पति और मेरी 89 साल की परदादी के बीच कोई कॉमन भाषा नहीं है, बस प्यार और सम्मान है. कपल ने कैप्शन में भी बताया, कि उस एक पल में भाषा मायने नहीं रखती थी. एक साधारण सा जेस्चर ही काफी था, जिससे Conor अब विदेशी नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा बन गया.

लोगों ने वीडियो को संस्कृतियों के खूबसूरत मेल का उदाहरण बताया

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर the.brit.bong.diary नाम के हैंडल से शेयर किया गया, जिसके बाद यूजर्स ने इस पर खूब प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, “सम्मान एक ऐसी भाषा है जिसे हर कोई समझता है,” वहीं दूसरे ने कहा, “प्रेम सच में भाषा की सीमाओं से परे होता है।”

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे संस्कृतियों के खूबसूरत मेल का उदाहरण बताया। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि जब दिल से जुड़ाव हो, तो भाषा और सीमाएं मायने नहीं रखतीं, और परंपराएं ही इंसानों को करीब लाती हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31