नई दिल्ली। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक अभिनेता को गहने चोरी और फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया है। देहरादून की एक महिला के साथ धोखाधड़ी और उसके करीब पांच लाख रुपए के गहने चोरी करने के मामले में अभिनेता की गिरफ्तारी हुई है। 40 साल के अभिनेता पर पुलिस की ड्रेस पहनकर लोगों के साथ ठगी करने और चोरी करने के आरोप हैं। सोमवार शाम को ओशिवारा के उसके घर से ये गिरफ्तारी हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि देहरादून पुलिस से मुंबई क्राइम ब्रान्च को एक महिला के गहने चोरी के मामले में अभिनेता के होने को लेर जानकारी मिली थी। जिसके बाद क्राइम ब्रान्च ने जांच शुरू की और ये गिरफ्तारी की। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वो चित्तौडग़ढ़ की राजकुमारी पद्मिनी, छत्रपति राजा शिवाजी, सावधान इंडिया जैसे टेलीविजन धारावाहिकों और गुल्मकाई और बहनचोर नाम फिल्म में काम कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बताया कि वो नकली पुलिसवाला बन फ्रॉड और चोरी को अंजाम देता था। वो मुंबई से देहरादून और चंडीगढ़ जैसे शहरों में फ्लाइट ले जाता था। मुंबई पुलिस का कहना है कि शुरुआती पूछताछ में ही आरोपी ने उत्तराखंड में दो और नागपुर में तीन चोरियां करने की बात स्वीकार कर ली है। मुंबई पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को देहरादून पुलिस को सौंप दिया है। देहरादून के पटेलनगर थाने में उसके खिलाफ चोरी का केस दर्ज है। देहरादून पुलिस अब उसकी रिमांड लेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031