बद्दी: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड फेज-3 में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मंगलवार शाम एक दंपति ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भीष्म के रूप में हुई है, जो स्थानीय कंपनी में ठेकेदार के तौर पर काम करता था। मंगलवार शाम भीष्म और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पत्नी ने कमरे में फंदा लगा लिया।

पत्नी के फंदा लगाने के बाद शाम करीब साढ़े 6 बजे भीष्म ने स्वयं पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को बताया कि उनके बीच विवाद हुआ था और उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पति ने भी दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों की मौत हो चुकी थी।

जिस वक्त घर में यह खौफनाक घटनाक्रम चल रहा था, उस समय दंपति का बेटा ट्यूशन पढ़ने के लिए गया हुआ था। माता-पिता का साया सिर से उठने के बाद पुलिस ने फिलहाल बच्चे को सुरक्षित रूप से उनके रिश्तेदारों के सुपुर्द कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस दंपति के बीच हुए विवाद के असल कारणों, पारिवारिक परिस्थितियों और पड़ोसियों के बयानों सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31