अंबाला (अमन): अंबाला में NH 44 से NH 152D पर जाने वाले मानकपुर डडीयाना रोड पर भयानक हादसा हो गया । हादसा इतना भयानक था कि एक क्रेटा कार पलट कर पेड़ से जा टकराई और दूसरी होंडा कार टकराकर रोड से दूर खेतों में जा गिरी। इन दोनों गाड़ियों में सवार लोगों चोटिल हो गए घटना की जानकारी मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अंबाला शहर नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

जानकारी देते हुए डायल 112 के इंचार्ज नवीन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी की डडीआना रोड पर एक्सीडेंट हुआ है और वह मौके पर पहुंचे हैं एक गाड़ी पंजाब के नवांशहर की है जो जयपुर जा रहा था तो दूसरी गाड़ी पंचकूला के रायपुर रानी की है।

ये लोग अंबाला आए थे । पंजाब नंबर की गाड़ी में सवार एक युवक को चोट आई है और पंचकूला नंबर की गाड़ी में सवार दो महिलाओं को चोट आई है। इस घटना में कुल तीन लोगों को चोट आई है हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है जांच की जा रही है। 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031