रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भयानक हादसा हुआ है। जहां एक 21 वर्षीय युवक की गदेरे में डूबने से मौत हुई है। बताया गया कि युवक दोस्तों के साथ मोलदा गदेरे में नहाने आया था। तभी उसके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने युवक का शव बरामद किया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।      

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बदरीनाथ नेशनल हाईवे से सटे खांकरा क्षेत्र में हुई है। जहां मंगलवार को सम्राट होटल के पास मोलदा गदेरे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव गदेरे से बाहर निकाला। शव को आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

घटना में मृतक की पहचान अंशुल (21) पुत्र विनोद जमलोकी निवासी ग्राम कोठड़ा, गुप्तकाशी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। बताया गया कि मृतक श्रीनगर गढ़वाल में पढ़ाई करता था।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031