रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से मुठभेड़ की खबर आ रही है। इस मुठभेड़ में 6 नक्सली के ढेर होने सूचना मिली है। जबकि एक अन्य घटना में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालंाकि आगजनी के इस मामले में अभी तक किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर सुकमा जिले में नक्सली हलचल हुई है। जानकारी के अनुसार जगरगुंडा इलाके में नक्सली मूवमेंट की सूचना जवानों को मिली थी। आज इलाके में सर्चिंग अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गया। जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया जिसमें एक नक्सली को ढेर किया है। अभी भी जंगल में मुठभेड़ चल रही है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण को नक्सलियों ने प्रभावित करने की कोशिश की है। दरअसल नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 6 वाहनों में आग लगा दी। इस दौरान मजदूरों को धमकी देकर वहां से भगा दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि ग्रामीणों के जरिए से ऐसी जानकारी मिली है। अब तक इसकी किसी ने लिखित में शिकायत थाने में नहीं की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31