उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन पक्ष के बीच ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और पंचायत तक पहुंच गया. 

जानकारी के अनुसार, दूल्हा-दुल्हन ने विधि-विधान से अग्नि के सात फेरे लिए और शादी समारोह में दावत भी हुई. लेकिन सुहागरात के दौरान ही विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि पत्नी ने पति को अपने पास नहीं आने दिया. जब पति ने करीब आने की कोशिश की तो पत्नी ने थप्पड़ मार दिया और साफ कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती.

पंचायत में बढ़ा मामला, हुई मारपीट

विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाया गया. मामला पंचायत तक पहुंच गया. इसी दौरान कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया. घायल दूल्हे का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

दूल्हे की बहन ने लगाए गंभीर आरोप

दूल्हे की बहन पूनम कश्यप के अनुसार, रिसेप्शन रात करीब 2 बजे खत्म हुआ था, जिसके बाद दोनों को कमरे में भेजा गया. उन्होंने बताया कि जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन से बात करने की कोशिश की, उसने थप्पड़ मारते हुए साथ रहने से इनकार कर दिया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुल्हन के पिता, मौसा और फूफा ने दूल्हे के साथ मारपीट की.

कोतवाली बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शादी रविवार को हुई थी. सुहागरात के बाद विवाद सामने आया और अगले दिन समझौते की बात के दौरान हाथापाई हो गई, जिसमें दूल्हे को चोट आई. हालांकि, अभी तक किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है, इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30