पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘टेम्पो में चालक समेत कुल 11 लोग सवार थे. जैसे ही वाहन चलने वाला था, मुंबई की ओर जा रहे तेज रफ्तार एक ट्रक ने उसे कडवांची गांव में पीछे से टक्कर मार दी.” उन्होंने बताया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य महिला ने जालना के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

सामने आए मृतक महिलाओं के नाम 

मृतकों की पहचान अलकाबाई अदमाने (45), लक्ष्मीबाई मदन (35), मीणा अदमाने (45), कंचन अदमाने (50), ताराबाई चौधरी (60), कडुबाई मदन (55) और सुमन अदमाने (70) के रूप में की गई है. ये सभी जालना तहसील की निवासी हैं. फिलहाल आठवीं महिला की पहचान नहीं हो पाई है और तीन घायल व्यक्तियों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मृतकों के परिवार को 5 लाख मुआवजे का ऐलान

पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आठ व्यक्तियों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031