नौकरी चाहिए, लोन चाहिए या नया क्रेडिट कार्ड, हर जगह पहले क्रेडिट स्कोर पूछा जाता है। अगर स्कोर खराब है तो दरवाजा बंद। आजकल तो कंपनियां नौकरी देने से पहले भी क्रेडिट रिपोर्ट देखती हैं। लेकिन घबराइए नहीं। जो गिरा है वो चढ़ भी सकता है। बस कुछ आदतें बदलनी होंगी।

EMI एक दिन लेट हुई तो भी नुकसान

सबसे पहली और सबसे जरूरी बात। लोन की किस्त हो या क्रेडिट कार्ड का बिल, एक दिन की देरी भी स्कोर को चोट पहुंचाती है। AutoPay लगाइए, फोन में रिमाइंडर लगाइए, लेकिन एक भी किस्त मिस मत होने दीजिए। यह एक काम अकेले ही स्कोर सुधारने में सबसे बड़ा रोल निभाता है।

क्रेडिट कार्ड की लिमिट का 30 फीसदी से ज़्यादा मत खर्चिए

मान लीजिए आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये है। तो महीने में 30,000 से ज़्यादा खर्च करने से बचें। इसे क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो कहते हैं और यह जितना कम रहे, स्कोर उतना बेहतर। अगर खर्च ज़्यादा हो रहा है तो लिमिट बढ़वाने का अनुरोध करें।

एक साथ कई जगह लोन के लिए मत दौड़िए

जब भी आप किसी बैंक या NBFC में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं तो एक “हार्ड इन्क्वायरी” दर्ज होती है। एक-दो तो ठीक है, लेकिन एक साथ पांच-छह जगह अप्लाई किया तो स्कोर गिरना तय है। एक जगह कोशिश करें, वहां नहीं हुआ तो दूसरी जगह जाएं।

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद मत कराइए

पुराने क्रेडिट कार्ड आपकी क्रेडिट हिस्ट्री को लंबा दिखाते हैं जो स्कोर के लिए अच्छा है। जब तक समय पर भुगतान हो रहा है, तब तक पुराने कार्ड को चालू रखें।

लोन का मिश्रण रखें

सिर्फ क्रेडिट कार्ड नहीं, एक पर्सनल लोन या FD पर लोन या गोल्ड लोन भी हो तो क्रेडिट ब्यूरो इसे अच्छी नजर से देखता है। यह दिखाता है कि आप अलग-अलग तरह के कर्ज को संभाल सकते हैं।

एक लोन चुकाओ, फिर दूसरा लो

एक साथ कई लोन लेना यह संदेश देता है कि आप आर्थिक मुश्किल में हैं। एक खत्म हो तो दूसरा लें।

लंबी अवधि का लोन चुनें

EMI कम रहेगी तो चुकाना आसान होगा और समय पर भुगतान से स्कोर अपने आप सुधरेगा।

क्रेडिट रिपोर्ट समय-समय पर देखते रहें

कभी-कभी रिपोर्ट में गलत जानकारी भी होती है जो स्कोर गिराती है। Paytm ऐप से मुफ्त में क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं। ऐप खोलें, सर्च में Credit Score टाइप करें, आइकन पर क्लिक करें और स्कोर के साथ पूरी रिपोर्ट देखें। किसी गड़बड़ी पर तुरंत शिकायत करें। 12 महीने इन आदतों पर टिके रहे, तो 200 से 300 अंक की बढ़ोतरी मुमकिन है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031