रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने अर्नुनी राज अधिवेशन के मंच से अपने चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि ना तो मैं दावा करता हूं और ना ही मैं वादा करूंगा, मेरे लिये समाज सर्वोपरि है और समाज जो कहेगा मैं वही करूंगा।

उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील सामाजिक लोगों से करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान किये गये सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों को सामने रखा। उन्होंने समाज के आम लोगों से कहा कि आप लोग जो कहेंगे वहीं काम होगा। आपको बता दें कि उमाकांत वर्मा ने सामाजिक लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।


















