हैदराबाद। तेलंगाना में प्राइमरी स्कूल के एक 40 वर्षीय टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि टीचर क्लास 2, 3 और 4 क्लास में पढऩे वाली छात्राओं का यौन उत्पीडऩ कर रहा था. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए वह क्लासेस के बहाने इनको स्कूल में अकेले बुलाता था, क्योंकि ऑनलाइन क्लास के लिए इन छात्राओं के पास स्मार्टफोन नहीं थे. जानकारी के मुताबिक, यह मामला तब सामने आया जब एक छात्रा बीमार पड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. इस दौरान उसने अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में अपनी मां को बताया. इस घटना के बारे में जानने के बाद, बच्ची के माता-पिता सहित गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी टीचर की पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि यह मामला सामने आने के बाद स्कूल की दूसरी छात्राओं से पूछताछ की गई. इस दौरान पता चला कि 7 से 11 साल की उम्र के बीच की 5 से 6 छात्राओं के साथ कथित तौर पर टीचर ने यौन उत्पीडऩ किया है. फिलहाल अब पीडि़ताओं की मेडिकल जांच कराई जा रही है. मामले में जिले के एसपी सुनील दत्त ने कहा, उसने लॉकडाउन के दौरान पांच से छह छात्राओं के साथ यौन उत्पीडऩ किया. हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रहे हैं. खबरों की मानें तो आरोपी टीचर छात्राओं को अश्लील सामग्री भी दिखाता था, साथ ही उन्हें इस बारे में मुंह न खोलने की धमकी दी थी. फिलहाल टीचर के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















