नेशनल डेस्क: पीएम मोदी आज असम के बरपेटा में एक चुनावी रैली को संबोधित तक रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने वहां की जनता को विश्वास दिलाया है कि  भाजपा-एनडीए की जीत की ‘हैट्रिक’ लगाएगी और कांग्रेस की हार का एक नया रिकॉर्ड भी बनाएगी।

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई

भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र प्रथम) के मंत्र के साथ काम करती है। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि “दिल्ली में बैठे शाही परिवार के नामदारों की हार की ‘सेंचूरी’ का रिकॉर्ड इस बार असम के लोग ही बनवाएंगे। कांग्रेस कभी अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच नहीं जाती, जबकि हम साफ नीयत के साथ पाई-पाई का हिसाब देते हैं।”

असम को लेकर साझा किया विजन 

पीएम मोदी ने असम के भविष्य को लेकर अपना विजन साझा करते हुए कहा कि पिछला दशक राज्य को डर, अस्थिरता और भ्रष्टाचार से बाहर निकालने के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य असम में राज्य के संसाधनों का सही उपयोग कर विकास की गति तेज करना और वहां की सांस्कृतिक और आर्थिक पहचान को विश्व पटल पर ले जाना है।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का विजन हमेशा छोटा रहा है क्योंकि उनका पूरा ध्यान शॉर्ट-टर्म फायदे और करप्शन पर केंद्रित था। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार का हर वोट ‘विकसित असम’ और ‘विकसित भारत’ की नींव को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031