रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 दिसम्बर को मुंगेली और दुर्ग जिले सहित राजधानी रायपुर में बाबा गुरू घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे भिलाई से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे मुंगेली जिले ग्राम मोतिमपुर (अमरटापू धाम) पहुंचेंगे और वहां बाबा गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.15 बजे मुंगेली जिले के लालपुर तहसील स्थित ग्राम बंधवा (लालपुर धाम) पहुंचकर वहां गुरू धासीदास जयंती में शामिल होने के बाद अपरान्ह 3.40 बजे भिलाई सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम के बाद शाम 5 बजे कुम्हारी बस्ती में गुरू घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद श्री बघेल शाम 6.45 बजे राजधानी रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर गुरू घासीदास कॉलोनी पहुंचेंगे और वहां आयोजित गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बाबा गुरु घासीदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
Previous Articleशिशुवती माताओं को पूरक आहार बनाने व खिलाने की दी समझाईश
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















