दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है. सोमवार, 6 अप्रैल को गेट नंबर 2 से जबरन अंदर घुसी एक कार के ड्राइवर ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय के बाहर एक गुलदस्ता रखा. इसके बाद आरोपी उसी कार से मौके से फरार हो गया.

चश्मदीदों के मुताबिक, कार विधानसभा परिसर में घुसने के बाद कुछ देर तक अंदर रही और फिर बाहर निकलकर तेजी से भाग गई.

दिल्ली पुलिस ने क्या बताया?

दिल्ली पुलिस के डीसीपी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार ने गेट नंबर 2 को तोड़ते हुए जबरन प्रवेश किया, जिससे लोहे का गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया. कार चालक सीधे विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर बढ़ा और बरामदे के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर वापस लौट गया.

पुलिस के मुताबिक, कार की पहचान टाटा सिएरा के रूप में हुई है, जिस पर यूपी का रजिस्ट्रेशन (26A सीरीज) दर्ज है. घटना के समय कार चालक ने अपना चेहरा ढका हुआ था.

बम की धमकी से जुड़ा है मामला?

घटनास्थल पर वीआईपी गेट की सुरक्षा में CRPF के जवान तैनात थे. सुरक्षा एजेंसियों ने गुलदस्ते की जांच की, लेकिन उसमें कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. यह घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है.

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है. गाड़ी की तलाश जारी है.

समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि इस घटना से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं और अधिकारी इसे संभावित सुरक्षा चूक मान रहे हैं.यह घटना हाल ही में समाप्त हुए बजट सत्र के दौरान विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने के बाद हुई है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930