पहले नजर से मिली नजर, फिर हुई दोस्ती और यह प्यार में बदल गई। इसी प्यार के चलते नजदीकियां बढ़ती गई और यह शारीरिक संबंध में बदल गये, एक नहीं कई बार बनते गये। कुछ इसी प्रकार का मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से सामने आया है जिसमें एक युवती ने आरक्षक पर शादी का झांसा देकर एक नहीं कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आपको बता दे कि आरोपी शादीशुदा है और वह एक बच्चे का बाप है। युवती की शिकायत दुर्ग के पद्मनाभपुर पुलिस चौकी में दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर नेवई थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ हुलेश्वर साहू के खिलाफ दुष्कर्म का मामला रजिस्टर किया गया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आरक्षक से उसकी मुलाकात जनवरी 2020 में हुई जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदल गई, आरोपी ने युवती से शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। बीते दिनों युवती ने आरक्षक से अपने वादे अनुरुप शादी की मांग कि तो उसने साफ इंकार कर दिया, जानकारी के मुताबिक आरोपी शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है। आरोपी के संबंध में जानकारी होने पर युवती ने शिकायत दर्ज कराई है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















