एक टीचर का अपने ही स्कूल में पढऩे वाले एक छात्र से प्रेम हो गया और दोनों शादी के लिए तैयार भी हो गए. संबंध बनने के बाद जब प्रेमी ने विदेश जाने की कोशिश की तो टीचर ने केस दर्ज करा कर उसे जेल भिजवा दिया. यह मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर का है. दरअसल, स्कूल में पढ़ाने वाली एक टीचर का उसी के छात्र के साथ प्रेम-प्रसंग हो गया. उसके बाद दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं और छात्र ने टीचर को शादी के सपने भी दिखाए. शादी का झांसा देकर टीचर और छात्र के आपस में शारीरिक संबंध भी बन गए. उसके बाद युवक शादी से मुकर गया और विदेश जाने के चक्कर में लग गया. शादी न करने पर टीचर ने अपने छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी. इस आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
एक साथ जीने मरने की कसमें खाईं, शादी के दिखायें सपने, पहुंचा दिया हवालात…
Previous Articleनक्सली उत्पात: हथियारबंद नक्सलियों ने जेसाबी में की आगजनी
Related Posts
Add A Comment


















