“साहब, जूते के पैसे नहीं थे…” पुलिस भर्ती में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक

चप्पल पहनकर 5 km दौड़ने वाले युवक का जज्बा देख भावुक हुए SP, तुरंत दिलाए नए जूते

औरंगाबाद- छत्रपति संभाजीनगर में SRPF पुलिस भर्ती के मैदान पर गुरुवार को एक अनोखी कहानी देखने को मिली. 

खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए सैकड़ों युवा भर्ती के लिए मैदान में उतरे थे. किसी के पैरों में महंगे जूते थे, तो किसी की तैयारी बेहतरीन थी. लेकिन इसी भीड़ में एक ऐसा युवक भी था, जिसके पास दौड़ने के लिए साधारण जूते तक नहीं थे. भर्ती प्रक्रिया का जायजा लेने आए SRPF के एसपी विक्रम साळी की नजर इस युवक पर पड़ी. उन्होंने उसे पास बुलाया और पूछा, “चप्पल पहनकर क्यों दौड़े?”

उसने जवाब दिया, “साहब, जूते खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. लेकिन पुलिस बनने का सपना है. उसे पूरा जरूर करूंगा.” ये शब्द सुनते ही वहां मौजूद कई लोग भावुक हुए, एक युवक की जिद्द, संघर्ष और सपने के लिए उसकी यह जद्दोजहद हर किसी के दिल को छू गई.

घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब, दो वक्त की रोटी का संकट. ऐसी स्थिति में अभ्यास के लिए जूते खरीदना तो दूर की बात थी. लेकिन पुलिस बनने की जिद्द इतनी जबरदस्त थी कि यह युवक सीधे चप्पल पहनकर ही 5 किलोमीटर की रनिंग के लिए मैदान में उतर गया. उसकी हिम्मत देख एसपी ने खुद उस युवक को नए जूते भेंट किए.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930