मसूरी : मसूरीपेट्रोल पंप स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर हरियाणा के कुछ युवकों द्वारा वहां बैठे युवक और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता मनीष ने कोतवाली मसूरी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ युवक रेस्टोरेंट में पहुंचे और आते ही वहां बैठे उसके और उसके साथियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावरों में कुछ युवकों ने चेहरे पर नकाब पहना हुआ था। अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी मच गई। हमले में मनीष और उसके साथियों के चोटिल होने की बात कही गई है।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई

घटना के बाद रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सामने आई, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठी-डंडे लेकर रेस्टोरेंट में घुसते और वहां मौजूद युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। 15 सितंबर को सुबह 3:55 बजे के आसपास यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और फुटेज में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि घटना को लेकर शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30