रायपुर। छत्तीसगढ़ी भवन हांडीपारा राज्य आंदोलनकारी छसपा, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश के आम लोगों को हर्ष के साथ जानकारी दी है कि महासमुंद जिले के किसान मजदूर बेरोजगार छात्रों के लिए स्वयं के भवन में छत्तीसगढ़ी भवन 20 दिसम्बर को 12.30 बजे को आम जनों के लिए समर्पित होगा। राज्य आंदोलनकारी वरिष्ठ नेता दाऊ जी.पी.चंद्राकर, अनिल दुबे, दीनदयाल वर्मा, जागेश्वर प्रसाद, अशोक ताम्रकर, लालाराम वर्मा, चेतन देवांगन के अतिथित्व में विधिवत उदघाटन किया जाएगा। इस अवसर में जिला के सैकड़ों किसान, छात्र, बेरोजगार, मजदूर शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ी भवन महासमुंद अपने भवन में 20 दिसम्बर से जिले के किसान, बेरोजगार मजदूरों के लिए समर्पित होगा
Previous Articleगुरु घासीदास ने समरसता का राह दिखाया
Next Article सोमनाथ नंदी एनएमडीसी नए निदेशक (तकनीकी) बने
Related Posts
Add A Comment


















