बेमेतरा –  तहसील कार्यालय बेमेतरा द्वारा आयोजित राजस्व पखवाड़ा शिविर में विभिन्न ग्रामों से प्राप्त राजस्व संबंधी आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा रहा है। प्रशासन की सक्रियता के चलते ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है तथा अनेक लंबित मामलों का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।

आज की स्थिति में प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक शिविर में कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 96 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है, जबकि शेष 22 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं। अधिकारियों द्वारा इन लंबित आवेदनों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। शिविर में प्राप्त आवेदनों में सबसे अधिक संख्या आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित मामलों की रही। इस श्रेणी के कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी 51 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जिससे आवेदकों को तत्काल राहत मिली।

इसके अलावा फौती नामांतरण से संबंधित 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का निराकरण किया गया है तथा 6 आवेदन लंबित हैं। वहीं बटवारा (विभाजन) संबंधी 7 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया एवं जांच जारी है।

अभिलेख सुधार से संबंधित कुल 7 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 का निराकरण कर दिया गया है, जबकि 2 आवेदन लंबित हैं। इसी प्रकार अन्य श्रेणी के 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 35 का समाधान कर दिया गया है तथा शेष 7 पर कार्यवाही जारी है।

ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंची समस्याएं : 

राजस्व पखवाड़ा शिविर में क्षेत्र के अनेक ग्रामों-खिराला, बंजडपुर, निम्हा, पथर्रा, जेवरा, गांगपुर, बहेरा, कुम्ही, अर्जुनी, झालम, झाल, बरखुवा, पेंड्रीतराई, मोहतरा, आरसिया, मुलमुला एवं चंदन सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में पहुंचे नागरिकों ने बताया कि लंबे समय से लंबित राजस्व मामलों का समाधान एक ही स्थान पर होने से उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली है।

मौके पर ही किया गया निराकरण : 

शिविर के दौरान उपस्थित राजस्व अधिकारियों द्वारा प्रत्येक आवेदन की बारीकी से जांच की गई तथा पात्र प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया गया। जिन मामलों में दस्तावेज या प्रक्रिया शेष है, उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की पहल से बढ़ा विश्वास : 

तहसील प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों में संतोष एवं विश्वास का वातावरण बना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि राजस्व पखवाड़ा का उद्देश्य लोगों को त्वरित, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि शेष लंबित आवेदनों का भी शीघ्र निराकरण कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31