नई दिल्ली। दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाके में शनिवार सुबह एक भयावह हादसा हो गया। एक फैक्ट्री की पहली मंजिल की छत गिर गई। इस दौरान फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों में से 4 की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुंरत मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 10.06 बजे पीएस ख्याला में लेंटर गिरने और अंदर फंसे मजदूरों के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। यह मोटर मुद्रांकन के काम का एक पुराना कारखाना पाया गया। कारखाने की जमीन और पहली मंजिल के बीच के क्षेत्र को कवर करने के लिए बनाई गई छत ढह गई थी। पुलिस ने बताया कि उस समय कारखाने में छह मजदूर काम कर रहे थे। बिल्डिंग की छत गिरने से सभी घायल थे। तुरंत ही घायलों को जीजीएस और डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान रवि जिसकी उम्र 20 साल और गुड्डू कुमार जिसकी उम्र 18 साल है के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। वहीं आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसडीएम पटेल नगर को घटना की सूचना दी गई है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में फैक्ट्री चल रही थी वो काफी पुरानी है। बिल्डिंग का मालिक उत्तम नगर के रहने वाले सूरज पाल का बेटे महेंद्र पाल बताया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031