मनाली। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद शनिवार को मौसम एक बार फिर से अपने रंग में आ गया। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। मनाली के पर्यटन स्थल सोलंग नाला, कोठी, गुलाबा, अंजनी महादेव में भी बर्फबारी हो रही है। मनाली शहर में बारिश हो रही है।

अटल टनल रोहतांग में दोपहर तक दो इंच ताज हिमपात दर्ज किया गया, जो लगातार जारी है।  बर्फबारी होती देख अटल टनल के छोर पर पर्यटकों का मेला लग गया। पर्यटक अप्रैल माह में स्नोफॉल का लुत्फ लेकर काफी रोमांचित हैं। पड़ोसी राज्यों में जहां मौसम गर्म होने लगा है तो वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी देखकर पर्यटक बेहद खुश हैं। 

वीकेंड पर पर्यटकों का मेला

वीकेंड पर मनाली में भारी तादाद में पर्यटक पहुंचे हैं, जिन्हें फ्रेश स्नोफॉल का दीदार हुआ है। मनाली के होटलों में भी पर्यटकों की अच्छी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। 

प्रशासन ने पर्यटकों को वापस भेजा

भारी बर्फबारी की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने दोपहर बाद पर्यटकों को वापस भेजना शुरू कर दिया। लाहुल के कोकसर से पर्यटकों को पुलिस ने अटल टनल के पार मनाली की ओर भेज दिया। वहीं, अटल टनल के आसपास भी भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे, जिन्हें भेजा जा रहा है। 

पर्यटन सीजन के लिए एडवांस बुकिंग

ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हीरा लाल ठाकुर ने बताया कि 15 अप्रैल से पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने कहा कि समर सीजन को एडवांस बुकिंग का क्रम शुरू हो गया है। पर्यटन निगम के डीजीएम बीएस ओक्टा ने बताया कि पर्यटन कारोबार धीरे धीरे गति पकड़ने लगा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930