नई दिल्ली। Ola ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 X+ 5.2 kWh लांच कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में 320 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड करीब 125 kmph की है। Ola S1 X+ 5.2 kWh का सीमित अवधि के लिए प्राइस 1,29,999 (एक्स-शोरूम) का है। इसके प्राइस में 15 अप्रैल के बाद बदलाव किया जाएगा।
Ola S1 X+ 5.2 kWh में 11 kW की मिड-ड्राइव मोटर के साथ इंटीग्रेटेड मोटर कंट्रोल यूनिट दी गई है। इसमें ब्रेक-बाय-वायर टेक्नोलॉजी और फ्रंट डिस्क ब्रेक सेटअप है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, “S1 X+ 5.2 kWh के साथ हमने 4680 Bharat Cell को बड़े स्तर पर पहुंचा रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में परफॉर्मेंस और रेंज के साथ मिलते हैं।”
Ola के इस नए स्कूटर की खासियत इसमें इस्तेमाल की गई 4680 Bharat Cell बैटरी है, जिसे कंपनी ने खुद तैयार किया है। कंपनी का कहना है कि इस-हाउस बैटरी बनाने से वह तेजी से नई टेक्नोलॉजी ला सकती है और लागत को भी कम रख सकती है। कंपनी का लक्ष्य है कि लंबी रेंज वाले स्कूटर अब सिर्फ प्रीमियम सेगमेट तक सीमित न रहें, बल्कि आम ग्राहक भी इन्हें आसानी से खरीद सकें।



















