पणजी: साउथ गोवा के कुरचोरेम में एक ही परिवार के दो बच्चों की कनागुइनिम बीच में डूबने से मौत हो गई। यह परिवार 5 सदस्यों के साथ कनागुइनिम बीच पर पिकनिक मनाने के लिए गया था। इस दौरान 8 साल का बच्चा एक खाड़ी में डूबने लगा। बच्चे को डूबता देख उसकी 17 साल की बहन सानिका भी पानी में कूद पड़ी। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

पिकनिक मनाने गया था परिवार

कुनकोलिम के डियोगो ग्रेसियास ने बताया कि कुरचोरेम के एक परिवार के पांच सदस्य पिकनिक मनाने के लिए कनागुइनिम बीच पर गए थे। इनमें दो नाबालिग भी शामिल थे, जिनके साथ उनकी मां भी थीं। ग्रेसियास ने बताया कि यह परिवार दोपहर करीब 1 बजे कुरचोरेम से निकला था और यह घटना शाम करीब 4 बजे हुई।

भाई को बचाने के लिए बहन ने भी लगाई छलांग

जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते खाड़ी के पास चला गया और पानी में डूबने लगा। इस दौरान उसकी बहन ने उसे डूबता हुआ देखा, तो उसने अपने परिवार वालों को बताने के बजाय अपने भाई को बचाने के लिए खुद पानी में छलांग लगा दी। मगर वह उसे बचा नहीं पाई और खुद डूबने लगी। जब लड़की डूब रही थी, तो बीच पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने उसे देखा और आस-पास के लोगों को सचेत किया। शोर सुनकर लड़की के परिवार वालों को भी पता चला और वे भी तुरंत उस जगह पर पहुंचे। जब लड़की को पानी से बाहर निकाला गया, तो उसने अपने परिवार वालों को बताया कि उसका भाई डूब गया है।

  • कुरचोरेम में एक ही परिवार के दो बच्चों की पानी में डूबने से मौत
  • कनागुइनिम बीच पर पिकनिक मनाने गया था परिवार
  • बच्चे को डूबता देख बहन ने लगाई छलांग
  • दोनों की पानी में डूबने से हो गई मौत

पुलिस मामले की जांच कर रही

स्थानीय लोगों ने तुरंत तलाशी शुरू की और बच्चे को पानी में ढूंढ निकाला। दोनों नाबालिगों को बाली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं लड़की को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसे दक्षिण गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रेसियास ने बताया कि लड़की की हालत स्थिर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए बंबोलिम स्थित गोवा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। ग्रेसियास ने बताया कि डॉक्टरों ने शवों का पोस्टमार्टम किया और अंतिम संस्कार के लिए उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया। कुनकोलिम पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930