शादी के कुछ दिन के बाद ही दुल्हन ने दूल्हे को निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस हत्या के बाद ससुराल में हड़कंप मच गया. यह हैरान करने वाली घटना बैरिया के मलाही टोला की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस युवक की हत्या हुई है उसकी सात दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद दुल्हन भी ससुराल आने के बाद ठीक से रह रही थी, लेकिन अचानक उसने अपने ही पति का मर्डर कर अपना सुहाग उजाड़ दिया. 13 दिसंबर को ही मलाही में युवक की शादी बड़े धूमधाम के साथ हुई थी. लेकिन कातिल दुल्हन ने अपना घर बर्बाद कर दिया.इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतक के घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है. फिलहाल इस हत्या के पीछे प्रेम प्रंसग माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि दुल्हन का किसी और से प्रेम प्रसंग था. जिसके कारण ही उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
Previous Articleकुंती का सपना हुआ साकार, बनी आत्मनिर्भर
Related Posts
Add A Comment


















